थाना निघासन पुलिस द्वारा, नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त अंकुल गिरी को किया गया गिरफ्तार।


थाना निघासन पुलिस द्वारा, नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त अंकुल गिरी को किया गया गिरफ्तार।

अमित मौर्य चीफ एडिटर


लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन  अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17.05.2022 को क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना निघासन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 393/2022 धारा 342/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अंकुल गिरी पुत्र बालकराम गिरी निवासी ग्राम दुबहा थाना निघासन जनपद खीरी को ग्राम दुबहा चखरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंकुल गिरी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गौरतलव है कि दिनांक 16.05.2022 को वादिनी द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुकान पर सामान लेते समय पहले से घात लगाये बैठे अभियुक्त अंकुल गिरी द्वारा घर में खींचकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना पर थाना निघासन पर मु0अ0सं0 393/2022 धारा 342/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अंकुल गिरी पुत्र बालकराम गिरी निवासी ग्राम दुबहा थाना निघासन जनपद खीरी पंजीकृत किया गया था। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अंकुल गिरी पुत्र बालकराम गिरी निवासी ग्राम दुबहा थाना निघासन जनपद खीरी 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.निरी० अपराध मनोज कुमार सिंह, थाना निघासन 
2.का0 राहुल कुमार, थाना निघासन
3.का0 सुरेन्द्र सिंह, थाना निघासन

Comments

Popular posts from this blog

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुँचे कांग्रेस पार्टी के के जिला महा सचिव शाक़िर अली अंसारी

लखीमपुर खीरी अतिक्रमण की गिरफ्त में महेवा गंज, जाम से जूझ रहे लोग

पसगवां पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल