लखीमपुर खीरी अतिक्रमण की गिरफ्त में महेवा गंज, जाम से जूझ रहे लोग
लखीमपुर खीरी अतिक्रमण की गिरफ्त में महेवा गंज, जाम से जूझ रहे लोग
अमित मौर्य के जी एन लाइव न्यूज चीफ एडिटर
लखीमपुर -अतिक्रमण के चलते महेवा गंज में प्रतिदिन जाम लग रही है। शहर के महेवा गंज में कोई भी सड़क हो हर सड़क पर प्रतिदिन लोग घंटों जाम में फंसते हैं।
लखीमपुर : अतिक्रमण के चलते महेवा गंज में प्रतिदिन जाम लग रही है। महेवागंज की कोई भी सड़क हो हर सड़क पर प्रतिदिन लोग घंटों जाम में फंसते हैं। सबसे बड़ी बात से एंबुलेंस के लिए भी समस्या है। एंबुलेंस को जिला अस्पताल तक पहुंचने में कई बार जाम से जूझना पड़ता है। गुरुवार को महेवा गंज की शारद नगर रोड स्थित रपटा पुल से शारदा नगर
जाने का मार्ग पर जाम लग गया।
महेवा गंज रोड स्थित एक छोटा सा चौराहा है। यहां से एक रास्ता शारदा नगर से होते हुए ढखेरवा की ओर जा रहा है, एक रास्ता अंदेश नगर कीऔर दूसरा शहर को जा रहा है। इस चौराहे पर दिन भर कई बार लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इस जाम के झाम का सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण है।
इस रोड पर भी दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा किया हुआ है। बाकी स्थान दुपहिया वाहनों ने ले रखा है और जगह-जगह ठेले भी स्थाई रूप से लगे रहते हुए हैं। जिससे लोगों को जाम की मुसीबत से जूझना पड़ता है। गुरुवार को भी इस जगह पर लोगों को जाम में फंसना पड़ा। चारों तरफ से लोग इधर-उधर अपने-अपने रास्तों पर आने जाने की कोशिश करते रहे और जाम में फंसे रहे। न तो यहां कोई ट्रैफिक पुलिस का सिपाही था न ही कोई होमगार्ड जो इस जाम को हटवाने की कोशिश करता। जिसकी जिधर मर्जी उधर ही अपना वाहन ले जा रहा। इस कारण काफी देर तक यहां जाम की स्थिति रही।
सुपर नीस
ReplyDelete