राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने की बैठ
राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने की बैठक
अखिलेश कुमार गौतम
के जी एन लाइव न्यूज
सीतापुर
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों के द्वारा बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी ने राजा टोडरमल पार्क सीतापुर में आयोजित की। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी के एल सहगल ने मोबाइल के माध्यम से अपने संवाद देते हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि राजस्व सुरक्षा सेवा दल को आगे बढ़ाने में अपनी अपनी महती भूमिका निभाए, और पीड़ित व्यक्तियों की शीघ्र ही मदद करने का काम करें
,राजस्व सुरक्षा सेवा दल के विस्तार पर चर्चा की गई । संजय पूरी ने कहा कि सभी से अपील की कि समय के साथ-साथ महापुरूषों को भी याद रखना चाहिये, खतौनी निकालने के लिये अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गयी है, कोई भी व्यक्ति अपनी खतौनी ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है। किसकी कहाँ पर कितनी जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। क्योकि राजा टोडरमल ही वह सख्सियत थे। जिन्होंने भू माप का पैमाना देकर देश दुनिया को एक नई राह दिखाई। वही पर बैठक में प्रधान मंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान एवं उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश भारती ने कहा कि राजस्व के जनक राजा टोडरमल की बदौलत सारा राजस्व विभाग चलता है।
इन्होंने भू माप में अपनी महती भूमिका निभाई, भू राजस्व प्रणाली के अंतर्गत किसानों की दैवीय आपदा में जो फसले क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, उसका मुआवजा देने की शुरुआत राजा टोडरमल ने ही की थी ,तब से आज तक उन्हीं उन्हीं की बदौलत आज किसानों को मिलता आ रहा है ,और भूमि सुरक्षा प्रणाली की शुरुआत शुरुआत की थी।
उनका नाम आज भी राजस्व के जनक के रूप में जाना जाता है। आगामी नव वर्ष में लहरपुर की सरजमी से राजस्व सुरक्षा सेवा दल का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राजस्व सेवा सुरक्षा दल के जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, अर्नव न्यूज़ संपादक सतीश आर्य, सक्रिय कार्यकर्ता /भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार राव, जिलामहासचिव अरुण कुमार राज, एडवोकेट पंकज कुमार सैनी, दिनेश अंबेडकर गांधी उर्फ दिन्नू, खुशीराम चौधरी रामप्रसाद भास्कर, दशरथ, बबलू, पंकज सिंह, राजीव शुक्ला, सार्थक अमित जायसवाल, रामकिशोर, लाइक अहमद के अलावा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment